भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि।  घोघा थाना क्षेत्र के जानीडीह चौक पर असामाजिक तत्वों ने ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक गए। बताया जाता है कि ग्रामीणों द्वारा शराब पीने का विरोध किए जाने के बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी की गई। घटना को लेकर जानीडीह निवासी विक्रम कुमार, पिता राजीव राय ने चार लोगों को नामजद करते हुए घोघा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में सभी नामजद आरोपियों को जानीडीह का निवासी बताया गया है।जानकारी के अनुसार, दो गोलियां वीआईपी चाय दुकान के पास, जबकि चार गोलियां शिव मंदिर के समीप चलाई गईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। इस संबंध में एसडीपीओ स्नेह सेतु ने बत...