भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। दुर्गा पूजा का त्योहार शुरू होते ही छठ की खरीदारी लोगों ने शुरू कर दी है। नवगछिया इलाके के रहने वाले अधिकांश लोग छठ की खरीदारी के लिए भागलपुर आ रहे हैं। लेकिन उन्हें जहाज से छठ का पवित्र सामान ले जाने में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जहाज में काफी भीड़ रहने के कारण नीचे में छठ का सामान लोग रखना नहीं चाह रहे हैं। दरअसल, जहाज की नियमित रूप से प्रतिदिन सफाई नहीं हो रही है। खड़े रहने वाले जगह पर भी काफी गंदगी रहता है। ऐसे में लोग अब जहाज में छठ के सामान लाने ले जाने के लिए एक कॉर्नर की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : छठपूजा : छठ महापर्व को लेकर नप अलर्ट, आठ जेसीबी और 90 सफाईकर्मी घाटों की सफाई में जुटे ताकि सुरक्षित रूप से पवित्रता के स...