भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर स्थित बेली ब्रिज के खुलने और सेतु पर आवागमन बंद होने के बाद यात्रियों को कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जाह्नवी चौक से गंगा घाट तक सड़क बनायी गई है। घाट पर जहाज लगेगी, वहां पर यात्रियों को चढ़ने-उतरने के लिए ईट से ऊंची सड़क बनाई गई है। घाट तक सड़क पर ईंट-छाई, गिट्टी देकर बिल्कुल सपाट सड़क बनाई गई है। जिससे होकर गाड़िया आराम से घाट तक जा सकेगी। मंगलवार को भी जेसीबी से सड़क को समतल किया जा रहा था। सड़क फोरलेन की तरह चौड़ा बनाया गया है। यात्रियों की सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। जहाज पर लाइफ जैकेट, ट्यूब भी उपलब्ध रहेगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गुरुवार से शुरू होगा बियाडा घाट से जहाज परिचालन, तैयारियों में जुटा निगमजाह्न...