भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के स्थायी पुनर्निर्माण होने तक बड़े जहाज/नाव के माध्यम से वैकल्पिक फेरी सेवा संचालित किए जाने के लिए अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक किराया निर्धारित कर दिया गया है। बैठक में फेरी सेवा के संचालन हेतु प्राप्त वित्तीय कोटेशन/प्रस्तावों की समीक्षा की गई। कुल 09 एजेंसियों द्वारा दिए गए दरों का अवलोकन करने के बाद समिति के सदस्यों किराया तय किया गया है। प्रति यात्री 35 रुपये और प्रति मोटर साइकिल 50 रुपये की दर पर सहमति बनी, जिसे समिति द्वारा अनुमोदित किया गया। जिला प्रशाासन की ओर से बताया गया कि निर्धारित व्यवस्था के अनुसार यात्रियों से प्रति यात्री 35 रुपये की राशि जहाज संचालक द्वारा सीधे वसूल नहीं की जाएगी। यात्रियों की संख्या/जहाज की लदान क्षमता के अनुसार सरकार ...