Bhagalpur News: जहाज पर गर्भवती महिला की समय से पहले डिलीवरी, नवजात की मौत
भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नवगछिया के जाह्नवी चौक घाट से बियाडा जहाज घाट बरारी आ रहे एक जहाज पर गुरुवार शाम साढ़े चार बजे के आसपास साहू परबत्ता निवासी 21 वर्षीय गर्भवती महिला सुषमा कुमारी की समय से पहले डिलीवरी हो गई। जैसे ही जहाज बियाडा घाट पर पहुंचा वहां बने मेडिकल कैंप में तैनात महिला चिकित्सक ने जहाज पर जाकर महिला व नवजात बालक के स्वास्थ्य की जांच की। महिला को स्ट्रेचर से उतारकर एंबुलेंस से मायागंज अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत स्थिर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जहाज पर महिला को लेबर पेन शुरू होने के बाद वह जहाज पर बने बाथरूम में चली गई। महिला ने बाथरूम में ही बच्चे को जन्म दिया। महिला के साथ उनके परिजन व जहाज पर तैनात कर्मियों ने मदद की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.