Bhagalpur News: जहाज घाट पर ऑपरेटरों की खींचतान से यात्री परेशान
भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बियाडा जहाज घाट से भागलपुर और नवगछिया के बीच जलमार्ग परिचालन के दौरान रविवार को उस समय असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब घाट पर मौजूद जहाज संचालकों ने यात्रियों को अपने-अपने जहाजों पर बैठाने को लेकर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालनी शुरू कर दी। इस आपसी खींचतान के कारण घाट पर पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए घाट पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और संचालकों से वार्ता कर तय समय-सारणी के अनुसार जहाज खोलने के निर्देश दिए। इसके बाद संबंधित जहाज को परिचालन के लिए तैयार कराया गया। हालांकि, रविवार का दिन होने के कारण सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या कम दर्ज की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.