भागलपुर, सितम्बर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा के जलस्तर में काफी धीमी गति से कमी आ रही है। यही वजह है कि विवि परिसर में अब भी पानी भरा हुआ है। सड़क से सटे मुख्य प्रवेश द्वार से पानी उतर गया है, लेकिन अब भी परीक्षा और प्रशासनिक भवन पूरी तरह बाढ़ की चपेट में है। इस कारण सोमवार को भी परिसर में नाव से ही आवाजाही हो सकेगी। विवि प्रशासन ने कहा है कि जब तक नाव परिचालन लायक पानी होगा, तब तक नाव चलती रहेगी। बाढ़ के कारण विद्यार्थियों के साथ कर्मियों की भी परेशानी बढ़ी हुई। उन्हें नाव के सहारे ही आवाजाही करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत परीक्षा विभाग सहित प्रशासनिक भवन के निचले तल पर चलने वाली शाखाओं की स्थिति है, जहां कर्मियों को काम होने पर पानी में ही रहकर प्रवेश करना होता है। यही नहीं परीक्षा विभाग में मूल प्रमाण पत्र ...