Bhagalpur News: जर्दालू सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अब कंस्ट्रक्शन का काम होगा
भागलपुर, नवम्बर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। दो साल पहले बिहार के चतुर्थ कृषि रोड मैप में प्रस्तावित जर्दालू का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शाहकुंड में बनना है। उद्यान निदेशालय की स्वीकृति के बाद 25 एकड़ में प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए बाउंड्री का काम पूरा हो गया है। अब वहां अन्य निर्माण कार्य की तैयारी हो रही है। कुछ दिन पहले ही बिहार स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड की टीम ने प्रस्तावित स्थल का मुआयना किया है। इसके बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आवश्यकतानुसार तमाम चीजों का प्रावधान किया जाएगा जिसमें मैन पावर, कुछ उपकरण आदि शामिल होंगे। शाहकुंड में जर्दालू आम का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने का उद्देश्य जर्दालू आम के लिए विभागीय स्तर से बड़े फलक पर काम करना है। शाहकुंड में जहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रस्तावित है वह जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.