भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर और उर्दू प्राथमिक विद्यालय करियारहमानपुर वर्षों से जर्जर भवन की समस्या से जूझ रहे हैं। भवन की बदहाल स्थिति के कारण दोनों विद्यालय सीमित कमरों में कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। जिस राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर का भवन जर्जर हो चुका है, उसी भवन में दूसरे उर्दू प्राथमिक विद्यालय को भी शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में दोनों स्कूलों के पास पढ़ाई के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में पहली से पांचवीं कक्षा तक के सभी बच्चों की पढ़ाई एक ही कमरे में कराई जा रही है। विद्यालय में करीब 47 छात्राएं नामांकित हैं, जिनमें प्रतिदिन करीब 70 प्रतिशत के ...