भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड की जयपुर एवं करहरिया पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सभी तैयारियां सोमवार को पूरी कर ली गईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा योजनाओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन करेंगे। साथ ही योग्य लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने और अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दक्षिणी वारने पं...