भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: झाझा (जमुई) से संजय बर्णवाल की रिपोर्ट झाझा नगर मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बीते दो दिनों से सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है। सुबह हल्की ठंडक के बीच धूप निकलने पर लोगों को राहत मिल रही है। मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही लोगों ने सर्दी से बचाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सुबह की गुनगुनी धूप का आनंद लेने के लिए लोग घरों के आंगन, छतों और बालकनी में समय बिता रहे हैं। बुजुर्ग खासकर धूप सेंकते नजर आ रहे हैं। वहीं, सुबह की सैर करने वाले लोग भी मौसम के अनुरूप गर्म कपड़े पहनकर निकलने लगे हैं। दिन में धूप रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है, जबकि सुबह और शाम को ठंडक अधिक महसूस हो रही है।

गर्म कपड़ों की तैयारी शुरू गर्म कपड़े निकलने लगे, चाय की दुकानों पर बढ़ी च...