भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: सिकंदरा (जमुई) से सुभाष कुमार पांडेय की रिपोर्ट शुक्रवार को भगवान कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सभी ठाकुर बाड़ी में देर रात तक बड़े ही उमंग के साथ कृष्ण जन्म अष्टमी का त्यौहार मनाया गया। जिसको लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को आकर्षक ढं़ग से कृष्ण व राधा बनाकर मंदिर परिसर में बड़े ही उत्साह के साथ झांकी दिखाई गई। सिकंदरा नगर मुख्यालय थाना मोड़ स्थित राधा कृष्ण केसरवानी ठाकुरबाड़ी एवं महादेव सिमरिया तिवारी टोला ठाकुरबाड़ी में लोगों के द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ पूजा पाठ किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढं़ग से सजाया गया हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : आनंद, उमंग भयो जय कन्हैया..... सिकंदरा बाजार स्थित केसरवानी ठाकुरबारी समाज के शंकर केसरी अमन केसरी, विनोद केसरी, भानु केसरी, राजेंद...