भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: जमुई से राकेश कुमार सिन्हा की रिपोर्ट शनिवार को जमुई मुख्यालय स्थित परिसदन भवन के समीप इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी जलकर राख हो गई। स्कूटी में आग लगने के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। जब तक आग बुझ पाए तब तक स्कूटी जलकर राख हो गई। इलेक्ट्रिक स्कूटी सुग्गी गांव निवासी दिनेश मंडल का बताया जा रहा है दिनेश मंडल ने बताया था जिला अतिथि गृह के पास स्कूटी खड़ी की और किसी काम से चले गए। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी स्कूटी में आग लग गई है। जब तक दिनेश मंडल मौके पर पहुंचे तब तक आग तेजी से फैल चुका था। दिनेश मंडल ने बताया दो साल से स्कूटी का इस्तेमाल कर रहे थे। इस दौरान कभी किसी तरह की तकनीकी खराबी नहीं आई।

हिंदी हिन्दुस्तान क...