भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: चकाई (जमुई) से राजीव रंजन कौशिक की रिपोर्ट चकाई मे मां काली का विसर्जन सोमवार देर शाम को श्रद्धांलुओं एवं पूजा समिति के सदस्यों द्वारा नम आँखों से पुन: जल्दी आने की प्रार्थना के साथ नावा आहर में किया गया। इसके पूर्व मां काली की प्रतिमा को रथ नुमा छोटे वाहन पर सजाकर रेंज ऑफिस कार्यालय, चकाई मोड़, प्रखंड कार्यालय, जयप्रकाश चौक सरकारी बस पड़ाव, चकाई बाजार चौक, नीचे बाजार होते हुए नावा आहर में प्रतिमा को नम आँखों से विसर्जन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धांलु भक्त विसर्जन जुलूस के साथ नाचते, गाते मां काली का जयकारा लगाते जुलूस में देखे गए।वहीं यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मोरंग नदी में काली प्रतिमा का हुआ विसर्जन, श्रद्धालुओं ने दी विदाई सड़क की और खड़े होकर बड़ी संख्या में श्रद्धांलुओं ने मां काली ...