भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: जमुई से असद खान की रिपोर्ट जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाटांड़ गांव में जबरन निजी जमीन की जुताई करने का विरोध करने पर भाई और भतीजा ने सीताराम यादव पर कुदाल से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और शुक्रवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार की सुबह तक इलाज किया गया है। घायल सीताराम यादव ने मारपीट का आरोप अशरफी यादव, निरजू यादव, बैजनाथ यादव, गौतम यादव, लालू यादव ,मनीष यादव, मिथिलेश यादव सहित अन्य लोगों पर लगाया है। घायल सीताराम यादव के पुत्र ने बताया कि उनके पिता खेत में काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान उक्त लोगों के द्वारा जबरन उनके खेत की जुताई किया जा रहा था। जब जुताई करने का विरोध किया गया, तो कुदाल से हमला कर उनके पिता सीताराम यादव को बुरी तरह ...