भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: खैरा (जमुई) से सत्येंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट खैरा के ऐतिहासिक मां दुर्गा मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा पूजा शांति समिति की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्त्रम में मशहूर लोक गायिका देवी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उनके गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्त्रम की शुरुआत अमारी की मुखिया शशिकला देवी और गोपालपुर की मुखिया मौसम कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। देवी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में 'परवल बेचे जाए भागलपुर', 'आइला मोरे राजा लेके ढोल बाजा', 'यारा ओ यारा तेरी अदाओं ने मारा' और 'पतली मोरी कमरिया लचके है अमवा के डार' जैसे गीतों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हास्य कविताओं पर लगे ठहाके, देवी गीतों ने मोहा मन 'सजन राजधानी पकड़ के आ जइयो' और 'पा...