भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: परिवहन विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाताजिले में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा (टोटो) बिना वैध निबंधन और आवश्यक दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होती नहीं दिख रही। आम लोगों का कहना है कि जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) और यातायात पुलिस की ओर से समय-समय पर जांच अभियान चलाने का दावा जरूर किया जाता है, लेकिन अधिकांश कार्रवाई केवल खानापूर्ति तक सीमित रह जाती है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में प्रतिदिन सैकड़ों ई-रिक्शा संचालित होते हैं। इनमें से कई वाहनों पर न तो पंजीकरण संख्या स्पष्ट रूप से अंकित है और न ही अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध रहते हैं। इसके बावजूद इन वाहनों का संचालन लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस का अधिक ध्...