भागलपुर, अगस्त 20 -- Bhagalpur News: गिद्धौर निज संवाददाता। प्रखंड के पतसंडा पंचायत स्थित कुमार सुरेन्द्र सिंह स्टेडियम परिसर में अवस्थित ऐतिहासिक बाबा गरभू मंदिर में सावन माह के तीसरे बुधवार की देर शाम सलौनी पूजा विधि विधान एवं नेम निष्ठा के साथ संपन्न हुई। पूजा में पतसंडा पंचायत के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बताया जाता है कि करीब तीन सौ वर्ष पूर्व गिद्धौर राज रियासत द्वारा बाबा गरभू के पिंड का निर्माण कराया गया था। तभी से सावन माह में बाबा गरभू के पिंड पर विधिवत पूजा-अर्चना करने की परंपरा चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने बाबा गरभू की पूजा कर अपने परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा मन्नतें मांगी। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने बाबा गरभू को दूध, खीर एवं पकवान का भोग लगाया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के ...