Bhagalpur News: जमुई : बरहट पीएचसी की दीवारों में दरार, बीम से निकल रहा सरिया
भागलपुर, नवम्बर 26 -- Bhagalpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में चलता है ओपीडी मरीजों की सुरक्षा भगवान भरोसे बरहट। निज संवाददाता
जर्जर भवन से मरीजों की सुरक्षा पर खतरा बरहट पीएचसी जहां एक ओर डाक्टर की कमी से जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर वर्षों बीत जाने के बाद इसका अपना भवन नसीब नहीं हो सका है। जिस भवन में अस्पताल चल रहा है उस अस्पताल की छत से अब सरिया बाहर निकलने लगा है। जगह-जगह से छत की परतें उखड़ने लगी है, दीवारें दरकती दिखाई देने लगी है। थोड़ी बारिश के बाद छत से पानी टपकने लगती है। बरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की यह तस्वीर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की हकीकत बयां करने के लिए काफी है। मरीजों को बीमारी से राहत देने वाला अस्पताल अब खुद बीमार होने लगा है। भवन की हालत ऐसी है कि मरीजों के इलाज के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.