भागलपुर, सितम्बर 12 -- Bhagalpur News: झाझा (जमुई) से अरुण बोहरा की रिपोर्ट पंचायतों के नए परिसीमन का कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जारी है। पंचायतों का परिसीमन के बाद पंचायत चुनाव की तिथियां,ये दोनों ही कार्य निर्वाचन आयोग ही तय करेंगी, ऐसे में इस संबंध में विभाग के मंत्री के बतौर मेरे द्वारा कोई समय सीमा बताया जाना संभव नहीं है। इस क्त्रम में सरकार के स्तर से जो भी सहयोग वांछित है, वह सरकार कर रही है। उक्त बातें प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश ने शनिवार को झाझा प्रखंड के धमना में कही है।

नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का लोकार्पण मंत्री ने उक्त बातें धमना में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के लोकार्पण के मौके पर मीडिया के सवालों के क्त्रम में कही। धमना मुखिया प्रतीक संतु शर्मा के अनुरोध पर धमना पहुंचे मंत्री ने करीब 2.40 करोड़ रुप...