भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: झाझा (जमुई) से शंकर सिंह की रिपोर्ट झाझा प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में खेतों की नमी तेजी से कम होने लगी है। जिन किसानों के पास सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं हैं, उनकी धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंचने लगी है। इससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है। बालियां निकलने और दाने बनने के दौरान खेत में पर्याप्त नमी रहना जरूरी होता है। इस समय पानी की कमी होने से पौधों की बढ़वार प्रभावित होने के साथ ही बालियों में दाने कम पड़ने और उत्पादन घटने की आशंका रहती है। यह भी पढ़ें- Godda News: बारिश के इंतजार में किसानों की बढ़ी चिंता, ऊंची जमीन पर मुरझाने लगी धान की फसल किसान राजकुमार यादव ने बताया कि खेत में धान की बालियां निकल रही हैं, लेकिन पिछ...