भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांषु की रिपोर्ट जमुई। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद वाहनों की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में एक पुराना और क्षतिग्रस्त वाहन बच्चों को ले जाते दिख रहा है। वाहन के दरवाजे के बाहर बच्चों के पैर निकले नजर आ रहे हैं। इससे वाहन की फिटनेस, क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जरूरत महसूस हो रही है। जिलाधिकारी ने नौ अक्टूबर को निजी विद्यालयों के वाहनों के कागजात सात दिनों के भीतर दुरुस्त कराने का निर्देश दिया था। इसमें निबंधन, मोटर वाहन कर, फिटनेस, बीमा, परमिट और प्रदूषण प्रमाण-पत्र अद्यतन कराने को कहा गया था। निर्देश का पालन नहीं करने वाले विद्यालयों और वाहन संचालकों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। अब सवाल है कि समय-सीमा ...