भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: अलीगंज (जमुई) से अविनाश कुमार की रिपोर्ट शुक्रवार की देर शाम चंद्रदीप थाना परिसर मे थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह की अध्यक्षता में अलीगंज बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायिक वर्ग के प्रमुख व्यक्तियों एवं चिकित्सकों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अलीगंज बाजार में अपराध कैसे कम हो तथा इस पर नियंत्रण कैसे किया जाय, अपराधियों की पहचान कैसे हो इस पर विचार विमर्श किया गया। उपस्थित सभी लोगो से अपने-अपने विचार व्यक्त किया। सभी लोगो ने निर्णय लिया कि अपराध पर नियंत्रण एवम इसमें संलिप्त लोगों की पहचान के लिए अलीगंज बाजार में जगह-जगह सीसीटीबी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बाजार क्षेत्र को अपराधमुक्त एवं सुरक्षित बनाने, आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा घटना घटित होने की स्थिति में अपराधियों की पहचान एवं उद्भेदन...