भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: गिद्धौर (जमुई) से सुमन सौरव की रिपोर्ट दानापुर हावड़ा रेल खंड पर गिद्धौर रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 376/27 से 376/29 के बीच अप मेन लाइन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक व्यक्ति की पहचान अभी नही हो पायी है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बतायी गई। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात्रि अप मेन लाइन किनारे एक अज्ञात व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना गिद्धौर रेलवे स्टेशन प्रबंधक को दी। जिसके बाद गिद्धौर स्टेशन प्रबंधक द्वारा इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल एवं जीआरपी झाझा पुलिस एवं गिद्धौर पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही गिद्धौर पुलिस घटना स्थल पर पहूंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। मृत व्यक्ति की पहचान में जुटी हुयी है। मृत व्यक्ति की शि...