भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: झाझा (जमुई) से अरूण कुमार बोहरा की रिपोर्ट जिस घड़ी का भक्तों को अर्से से इंतजार था,वह घड़ी अंतत: शनिवार को आ गई। शनिवार की सुबह महासप्तमी के आगमन के साथ ही अपने भक्तों को दर्शन देने को मां वैष्णवी का पदार्पण भी हो गया था। संग में अन्य देवी-देवता भी थे। शुक्रवार को जहां सिर्फ मां बारोवारी के पट खुले थे। वहीं,शनिवार को मां के सारे पंडालों के पट खुल गए थे। और....पट खुलते ही उमड़ पड़ी थी महिला-पुरूष श्रद्धालुओं की बेतहाशा भीड़। जगतजननी के पावन दर्शन पाकर निहाल हो गए थे श्रद्धालु। जिस घड़ी के लिए बीते छह दिनों से तमाम भक्त पलक-पावड़े बिछाए बैठे थे। महासप्तमी के आगमन और मां की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही भक्तों का वह इंतजार खत्म हो गया था और सभी को मां के पावन दर्शन का दुर्लभ सौभाग्य नसीब हो गया था। इस पुनीत पल के...