भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: झाझा (जमुई) से अरुण बोहरा की रिपोर्ट झाझा समेत बिहार भर के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में "नो योर ट्राइब,नो योर हेरिटेज यानि अपनी जनजाति/समाज को जानें,अपनी विरासत को जानें विषयक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सामूहिक या संयुक्त तौर पर आयोजित उक्त क्विज में शामिल झाझा के अस्ता स्थित ईएमआरएस के प्राचार्य कमल किशोर ने बताया कि उक्त विशेष क्विज प्रतियोगिता का आयोजन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित सभी 25 जनजातीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में किया गया था।"अपनी जनजाति को जानें, अपनी विरासत को जानें" विषयक उक्त प्रतियोगिताएससी/एसटी कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी 25 जनजातीय विद्यालय में हुआ था। बताया कि प्रतियोगिता के प्रश्न टी.आर.आई,बिहार द्वारा साझा किए गए थ...