Bhagalpur News: जमुई :सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पत्नी की हुई मौत, पति घायल, जांच में जुटी पुलिस
भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: जमुई।जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग पर सतगामा के पास सोमवार को सामने से आ रही एक बाइक द्वारा चकमा देने पर दूसरी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार पति- पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के दौरान पति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतका की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के जिनहरा गांव निवासी कृष्णा मंडल की पत्नी मीना देवी 46 साल के रूप में हुई है, जबकि घायल पति कृष्णा मंडल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.