भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट। सावन की पहली सोमवारी पर जमुई के महादेव सिमरिया स्थित धनेश्वर नाथ मंदिर में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक युवक बाइक लेकर मंदिर परिसर में घुस गया। इतना ही नहीं उसने बाइक से दान पेटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सैकड़ो श्रद्धालु उस युवक को देखते रह गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में एक युवक बुलेट बाइक सहित मंदिर परिसर के अंदर दिखाई दे रहा है। वह बाइक पर बैठकर लगातार तेज आवाज में एक्सीलेटर देता है। उस समय दानपेटी के पास कई श्रद्धालु पूजा-अर्चना में जुटे हुए हैं। कुछ ही क्षण बाद युवक बाइक आगे बढ़ाता है और दानपेटी से टकराकर उसे क्षतिग्रस्त कर देता है। ...