भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: खैरा, जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के पकरी गांव में शनिवार देर शाम एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सांप को जिंदा पकड़कर डिब्बे में बंद किया और महिला के साथ सदर अस्पताल जमुई पहुंचे, ताकि चिकित्सकों को सांप की पहचान करने में आसानी हो सके।

घायल महिला की पहचान घायल महिला की पहचान पकरी गांव निवासी उमेश साव की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, किरण देवी घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान वह साइकिल पर रखे बोरे को हटाने लगीं। तभी बोरे के अंदर छिपा सांप अचानक बाहर निकला और उनके पैर में डंस लिया।

परिजनों द्वारा उठाए गए कदम घटना के तुरंत बाद परिजनों ने महिला को प्राथमिक सहायता देने के साथ ही सांप को सावधानीपूर्वक पकड़ लि...