भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: चकाई, निज प्रतिनिधि। बीती रात प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय योगिया टिल्हा में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। विद्यालय का ताला तोड़ चोर विद्यालय परिसर में रखे करीब सात पेटी चावल, एक समरसेबल पंप और दो बल्ब चोरी कर ले गए। बताया जाता है कि चोरों ने विद्यालय के एक कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे सामान को खंगाला। इसके बाद चावल समेत अन्य उपयोगी सामान लेकर फरार हो गए। सुबह विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों को कमरे का ताला टूटा मिला और सामान गायब पाया गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय का ताला तोड़कर चावल, समरसेबल पंप और दो बल्ब की चोरी की गई है। घटना की सूचना चंद्रमंडीह पुलिस को दे दी गई है। पुलिस...