भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: जमुई, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जमुई जिला के दक्षिणी क्षेत्र का लाइफ लाइन माने जाने वाला ललदहिया काजबे में अचानक मंगलवार को दरार आ गई। दरार आने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। तत्काल काजबे के दोनों और मिट्टी गिरकर आवागमन को बंद कर दिया गया है। यहां यह भी बता दें कि उक्त काजबे से होकर जमुई जिले के दो दर्जन पंचायत का संपर्क मार्ग है। काजबे से होकर आवागमन बाधित होने से जमुई के दक्षिणी क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बता दें कि काजबे का उद्घाटन वर्ष 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने किया था। 3 करोड़ 44 लाख के लागत से उक्त काजबे का निर्माण कराया गया था। पहले लोग नदी से होकर उस इलाके में जाया करते थे। काजबे के निर्माण से लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली थी। लोगों का जमुई से गढ़ी, बिश...