भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरही थाना पुलिस ने रोपबेल के पास एक स्कॉर्पियो वाहन से 211.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने शराब के साथ स्कॉर्पियो और एक मोबाइल फोन को भी जब्त किया है। बताया जाता है कि पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने रोपबेल के पास कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्कॉर्पियो को पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने शराब, स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया। पुलिस फरार चालक की पहचान करने के साथ ही शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पत...