भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला का आयोजन हर साल होता है। इस मेले में किसान यंत्र की खरीददारी करते हैं। जिले के किसान यंत्र की खरीददारी के लिए अब तक कुल 2057 आवेदन ऑनलाइन पोर्टल (OFMAS) के माध्यम से जमुई जिला में प्राप्त हुआ है। कई कृषि यंत्रों में लक्ष्य से 10 गुणा तक का आवेदन प्राप्त हो चुका है। वहीं कई कृषि यंत्रों में आवेदन भी प्राप्त नहीं हुआ है।

कृषि यंत्रों के लिए मिले आवेदन किसानों के रुचि वाले यंत्र जिसमें लक्ष्य से 6-10 गुना आवेदन प्राप्त हुए हैं। चफ कटर इलेक्ट्रिक मोटर ऑपरेटेड, कल्टीवेटर, पावर वीडर रोटावेटर आदि है। वही कम आवेदन प्राप्त होने वाले यंत्र में सुपर सीडर, जीरो टिलेज, वेट दाल मिल, सोलर पैडी थ्रेसर, सीड ड्रिल, रोटरी डिस्क हैरो आदि । इसकी जानकारी उप...