Bhagalpur News: जमुई: मां महायज्ञ एवं पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक की तैयारी को लेकर पुरानी बाजार में जुटेंगे ग्रामीण एवं झाझा नगर वासी
भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: झाझा,निज संवाददाता आगामी 11 से 13 अक्टूबर तक गौशाला रोड के समीप उलाय नदी तट स्थित श्री शांति छठ घाट पर आयोजित होने वाले मां महायज्ञ एवं रुद्राभिषेक महा अनुष्ठान को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आयोजन की सफलता व व्यवस्था संबंधी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा हेतु मंगलवार के सायं पांच बजे स्थानीय पुरानी बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में झाझावासियों की एक बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रयागराज के रुद्राभिषेक पंडित सह यज्ञ विशेषज्ञ महाराज पवन द्विवेदी के द्वारा विधि विधान पूर्वक यज्ञ संपन्नता की विधि बताई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.