Bhagalpur News: जमुई: महिला को बंधक बनाकर डेढ़ लाख के जेवरात और नकद लूटे
भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: चकाई, निज प्रतिनिधि। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के सगदनीडीह गांव में बीती रात बदमाशों ने एक घर में महिला को बंधक बना लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना रात करीब 1:30 बजे के करीब की बताई जाती है। बदमाशों ने महिला को बंधक बनाया और जान से मारने की धमकी देकर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य समान लूटकर भाग निकले।
घटना की जानकारी पीड़िता कंचन देवी ने बताया कि उनके पति बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं। जबकि सास एक रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थीं। रात में वह घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर तीन बदमाश घर में दाखिल हो गए और उन्हें दबोच लिया। बदमाशों ने उनका गला दबाते हुए धमकी दी कि जहां-जहां सामान रखा है जल्दी दिखाओ, नहीं तो जान से मार देंगे।
लूट का सामान गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.