भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: जमुई(जमुई), निज प्रतिनिधि। रिश्ते और उम्र में गांव के सबसे वरिष्ठ माने जाने वाले बिहारी गांव निवासी स्व जलधर सिंह का पवित्र सावन माह के द्वितीय सोमवार की रात्री उनके पैतृक घर में निधन हो गया। वे 101 वर्ष के थे। ग्रामीणों के अनुसार जलधर सिंह गांव में उम्र और रिश्ते दोनों में सबसे बड़े थे। उन्हें अपने छरपोते को देखने का सौभाग्य भी प्राप्त था। उनके जाने से गांव की एक पूरी पीढ़ी का अंत हो गया।

अंतिम संस्कार गाजे-बाजे के साथ उनका अंतिम संस्कार बिहारी-क्यूल नदी घाट पर किया गया। जहां उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी और वे पंचतत्व में विलीन हो गए।जमुई जिला बनने से पूर्व मुंगेर जिले के अंतर्गत रहने के दौरान वे गांधी अध्ययन मंडल से जुड़कर जमुई के सभी पुस्तकालयों का निरीक्षण कर पुस्तकें उपलब्ध कराते थे। इसी क्रम में वे अप...