भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: झाझा,निज संवाददाता अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर झाझा प्रखंड के बेनीबांक गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में किशोरी मंच के सदस्यों के साथ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। बालिकाओं ने शिक्षित बेटी,सशक्त समाज की थीम पर आधारित शिक्षा के महत्व पर आकर्षक चित्रकला एवं बौद्धिक गीत-संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्त्रम का आयोजन समग्र सेवा द्वारा किया गया थ। संस्था के लोगों ने बताया कि उनके द्वारा झाझा प्रखंड के दस गांवों में विद्यालय के बाहर वाले बच्चों को विद्यालय से जोड़ने,विद्यालय में ठहराव तथा बीमार परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्य किया जा रहा है ।पढ़ाई छोड़ चुकी या अनियमित रूप से विद्यालय जाने वाली किशोरियों को उनका साहस व आत्मविश्वास बढ़ा कर,विद्यालय से जोड़ने एवं किशोरियों में शॉट स्किल एवं नेतृत्व ...