Bhagalpur News: जमुई: बंधन बैंक के निकट हाईवे पर सड़क दुर्घटना में युवक घायल
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: गिद्धौर, निज संवाददाता। गिद्धौर झाझा मुख्य राजमार्ग पर बंधन बैंक के निकट सोमवार की देर संध्या सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल युवक को ईलाज हेतु दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर पहुंचाया। जहां अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। युवक की पहचान की जा रही है। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.