भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में ड्यूटी के दौरान महिला चिकित्सक के कथित तौर पर मौजूद नहीं रहने से एक प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के नरियाना गांव निवासी सुजीत कुमार की 28 वर्षीय पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने आक्रोश जताते हुए अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय पर महिला चिकित्सक प्रसव कक्ष में मौजूद रहती और प्रसूता को आवश्यक उपचार मिलता तो उसकी जान बचायी जा सकती थी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: आपरेशन के बाद महिला की मौत, अस्पताल का बोर्ड हटाकर संचालक फरार, हंगामा प्रसुता महिला के पति सुजीत कुमार ने बताया कि बीते शनिवार की देर रात अनिता ...