भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: सोनो, निज संवाददाता। मंगलवार को पैरामटिहाना पंचायत के पूर्व मुखिया स्व. शत्रुघ्न सिंह की 23वीं पुण्यतिथि पंचायत के महादलित टोला फुलवरिया में मनाया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर भाव भीनी श्रद्धांजलि दी साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर स्व.मुखिया के पुत्र भाष्कर सिंह ने गांव के लोगों के भोजन कराया व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर जोगी तूरी, परमेश्वर तूरी, लल्लू तूरी, देवनारायण तूरी, रामदुलार तूरी, भरत पासवान, नारायण दास, मंटू दास, संतोष राम, बल्लू सिंह डबल्लु सिंह, जेठू हेम्ब्रम, अरुणा देवी, मालती देवी, बुलबी देवी, रेखा देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण व बच्चे मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...