भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट श्री श्री 108 श्री पक्षी राज जटायू धाम में इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति वार्षिक महायज्ञ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बाबा गिद्धेश्वर नाथ के नथुनियां पर्वत पर 23 नवंबर से अखंड श्री सीता राम धुनी महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 24 नवंबर 2026 मंगलवार को होगी। इस आयोजन को ले आयोजन समिति के अध्यक्ष बलवंत हनुमान जी महाराज सहित समिति सदस्यों ने बताया कि इस महायज्ञ में श्रद्धालु भक्त इस पुनीत कर्म में यथाशक्ति दान देकर समिति से संपर्क कर पुण्य के भागी बन सकते हैं। इसे लेकर शनिवार को आयोजकों ने पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं यज्ञ आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...