भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: जमुई, निज संवाददाता सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर मिर्जागंज के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस द्वारा तीनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों को सोमवार की देर रात 10:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टर ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान लखीसराय जिले के कवैया निवासी विनोद मोदी के 27 वर्षीय पुत्र जितेंद कुमार और घायलों की पहचान गोसाई टोला निवासी बिसुंदेव तांती के पुत्र छोटू कुमार व संतर मोहल्ला निवासी मनोज मोदी के रूप में हुई है। इधर घटना के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई और स्कॉर्पियो वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्कॉर्...