Bhagalpur News: जमुई: तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर
भागलपुर, नवम्बर 3 -- तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग घायल Bhagalpur News: जमुई, निज संवाददाता। सिकंदरा थाना क्षेत्र के पचमहुआ गांव में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन की ठोकर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान पचमहुआ गांव निवासी नगीना पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, नगीना पासवान मंगलवार की सुबह शौच के लिए अपने घर से बाहर निकले थे। घर से निकलकर जैसे ही वह सड़क पर पहुंचे, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक ने रुकने के बजाय वाहन की रफ्तार और तेज कर दी तथा मौके से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.