भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: झाझा, नगर संवाददाता झाझा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजार स्थित राजकोटी विवाह भवन में रविवार को बिहार महादलित विकास संघ के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। डॉ. हर्ष कुमार की अध्यक्षता एवं भैया लाल माथुरी के मंच संचालन में आयोजित इस सम्मेलन में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य व उपमंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. संजय कुमार दास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

सम्मेलन का आरंभ सम्मेलन की शुरुआत से पूर्व उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्त्रम 'मन की बात' को सुना। इसके पश्चात आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत फूल-माला एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया।

कार्यकर्ताओं का आह्वान अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाएं कार्यकर्ता मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार दास ने कहा कि केंद्...