भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: झाझा से सुधांशु लाल की रिपोर्ट पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे जमुई जिले के किसानों के लिए आखिरकार आसमान मेहरबान हो गया। झाझा में हुई अच्छी-खासी बारिश ने खेतों में नई जान फूंक दी है। अल-नीनो के प्रभाव और संभावित सुखाड़ की आशंकाओं के बीच बरसी इस वर्षा ने किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा दी है। खरीफ मौसम की प्रमुख फसल धान की रोपनी अब क्षेत्र में रफ्तार पकड़ने लगी है।बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी और पानी जमा होने से किसानों ने धान रोपनी की तैयारियां तेज कर दी हैं। जहां कुछ दिन पहले तक सूखे खेत और मुरझाया बिचड़ा किसानों की चिंता बढ़ा रहे थे, वहीं अब खेतों में ट्रैक्टर और हल-बैल की आवाज गूंज रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान रोपनी में आएगी...