भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: जमुई, कार्यालय संवाददाता। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग, जमुई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के द्वितीय दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Chapra News: जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाजखिलाड़ियों की भागीदारी इस खेल महोत्सव में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वर्तमान में फुटबॉल, कराटे, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन एवं क्रिकेट जैसी प्रमुख स्पर्धाओं का सुचारू संचालन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं का अभूतपूर्व जोश देखने को मिल रहा है।प्रतियोगिता के परिणाम प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित मुकाब...