भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: झाझा (जमुई), निज संवाददाता। सारे लोक लिहाज व रिश्तों की पवित्रता को ताक पर रख,गांव के रिश्ते में मामा लगने वाले एक शख्स द्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता महिला से छेड़खानी करने और विरोध करने पर धमकी देने के आरोप का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि घर के पास अकेले गाय चराने के दौरान आरोपित छेड़खानी करने लगा तथा विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस संबंध में पीडि़ता ने थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

मामले का विवरण पीडि़ता ने बताया है कि घटना के दौरान वह अपने घर के पास अकेले गाय चरा रही थी। इसी दौरान गांव का हुरो नामक आरोपित वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला के अनुसार, आरोपित रिश्ते में उसका दूर का मामा...