Bhagalpur News: जमुई: गिद्धौर ने पाड़ो को शिकस्त दे कप पर किया कब्जा
भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News: झाझा,निज संवाददाता झाझा नप के वार्ड सं.1 बजलपुरा में हुए डे-नाईट नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में गिद्धौर की टीम ने पाड़ो की टीम को शिकस्त दे कप पर अपना कब्जा कर लिया। खिताबी जंग वाले में गिद्धौर के खिलाड़ियों द्वारा बैटिंग,बोलिंग एवं फील्डिंग तीनों ही क्षेत्र में बेहतरीन खेल की नुमाइश करने की बदौलत गिद्धौर की टीम प्रतिद्वंद्वी को परास्त कर अपनी जीत का परचम फहराने में कामयाब रही। इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी गुड्डू यादव द्वारा फीता काटकर टूर्नामेंट का उदघाटन किया गया। मौके पर श्री यादव ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल युवाओं के मानसिक,शारीरिक व बौद्धिक क्षमता में इजाफा करने के साथ बेहतर करने वालों को शोहरत व दौलत से भी नवाज रहा है। खेल क्षेत्र में नाम व मुकाम हास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.