भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: गिद्धौर से सुधांशु लाल की रिपोर्ट प्रखंड के सेवा पंचायत के केतरु नवादा ग्राम में मां बिहुला विषहरी की प्रतिमा पूरे नेम निष्ठा के स्थापित की गई। इस पूजन समारोह के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तों ने मां बिहुला विषहरी की पूजा अर्चना कर अपने परिवार के सदस्यों के लिए मंगल जीवन की कामना की। वहीं बताते चले कि सेवा पंचायत के केतरु नवादा गांव में कई वर्षों पूर्व मां विषहरी की पूजा रामखेलावन मंडल ने शुरुआत की गई थी जो आज भी लोगो के आस्था का केंद्र बना हुआ है। प्रखंड क्षेत्र में मात्र केतरु नवादा गांव में मां की पूजा अर्चना की जाती है। यह भी पढ़ें- Jamui News: गिद्धौर के नवादा में मां बिहुला विषहरी की पूजा शुरू इस मौके पर पूजा कमिटि के सदस्य परमानंद मंडल, चक्त्रधर मंडल, सनोज मंडल, बंटी कुमार, प्रमोद मं...