Bhagalpur News: जमुई: गली में पाइप निकालने को लेकर पड़ोसियों में मारपीट, चार घायल
भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: जमुई, निज संवाददाता। जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशरी कर्माटांड़ गांव में गली में पाइप निकालने को लेकर दबंग पड़ोसियों ने टांगी और लोहे की रॉड से हमला कर एक ही परिवार के चार लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार की सुबह 10:00 बजे तक सभी का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। घायलों में हरी साह, मनीष कुमार ,सचिन कुमार और कालेश्वर साह शामिल है। घायल ने मारपीट का आरोप लालमुनि साह, नवीन साह सहित अन्य लोगों पर लगाया है। घायल ने बताया कि उनके घर के पास गली है गली में दोनों पक्ष द्वारा जमीन छोड़ा गया है। जिस वजह से नाली का पाइप गली में निकाला जा रहा था लेकिन उक्त लोगों द्वारा गली में पाइप निकालने से रोक दिया गया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.